अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। इस अवसर पर देश की नहीं अपितु पूरे विश्व की निगाहें हैं। रामलला की मूर्ति का चयन भी हो चुका है। मंदिर को अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देशभर से लाखों विशेष अतिथि अयोध्या आ रहे हैं। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालु भी भव्य एवं ऐतिहासिक राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर के बारे में
मंदिर प्रांगण: 107 एकड़
मुख्य मंदिर का एरिया : 2.77 एकड़
मंदिर की ऊंचाई : 161 फीट
मंदिर की चौड़ाई: 235 फीट
01 2021 अक्टूबर- नींव का काम हुआ पूरा
02 2022 में पत्थर लगाने का काम हुआ पूरा
03 2023 में ग्राउंड फ्लोर का काम हुआ पूरा
04 2024 जनवरी में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा
गर्भ गृह के बारे में
गर्भगृह के पास का परकोटा तीन तरफ खुलेगा
मंदिर में अंदर जाने के लिए दो गेट और होंगे
मंदिर के आसपास का करीब 3 KM का एरिया रेड जोन कहलाएगा
मंदिर से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दूरी 1.3 KM
मंदिर से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की दूरी 10 KM


